Lockdawn 4.0 Lates News-by Technosays.blogspot.com

By Graphics design - May 25, 2020

61 दिन बाद शुरू हुईं उड़ानें / पहले ही दिन हंगामा, रद्द दिल्ली फ्लाइट के 80 यात्री पहुंचे एयरपोर्ट, बोले- मैसेज रात में भेजा, देख नहीं पाए


दोबारा शुरू हुई उड़ान के पहले दिन 33 यात्री हैदराबाद और 150 दिल्ली गए:-

सूरत. उड़ान शुरू होने के एक दिन पहले रविवार रात को सूरत एयरपोर्ट से तीन फ्लाइट अचानक रद्द करने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को स्पाइसजेट की मुंबई, जयपुर और दिल्ली की फ्लाइट रद्द रही। इनमें से दिल्ली फ्लाइट के लगभग 80 यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए। फ्लाइट का शेड्यूल सुबह 8 बजे तय था। यात्री सुबह 5 बजे ही सूरत एयरपोर्ट पहुंचे गए। इसी में एक यात्री ऐसा भी था जिसकी पत्नी की अमृतसर में मृत्यु हो गई थी।

उसके अंतिम संस्कार लिए वह सूरत से दिल्ली जाता फिर वहां से अमृतसर पहुंचता। फ्लाइट रद्द होने से वह नही जा सका। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें पूरा रिफंड भी नहीं दिया गया। इसे लेकर यात्रियों और स्पाइस जेट प्रबंधन ने कहासुनी भी हुई। जैसे-तैसे मामला शांत किया गया। सफर पूरा होने के बाद जिन यात्रियों में कोरोना के लक्षण नहीं मिलेंगे वे सीधे घर जा सकेंगे।

यात्रियों को पता ही नहीं चला कि फ्लाइट रद्द है

स्पाइस जेट की दिल्ली फ्लाइट के यात्रियों को पता ही नहीं था कि उनकी फ्लाइट कैंसिल हो चुकी है। एयरपोर्ट पर उन्हें बताया गया कि अापकी फ्लाइट रद्द हो चुकी है। यात्रियों का कहना था कि मैसेज आधी रात को भेजा, इसलिए हम देख नहीं पाए। जबकि विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने कहा कि हमने ईमेल और मैसेज के माध्यम से इसकी सूचना दे दी थी। हालांकि यात्रियों ने देखा तो मैसेज आया हुआ था लेकिन उन्होंने उसे देखा नहीं था।

केबिन क्रू पीपीई किट में, यात्रियों ने लगाए मास्क

लाॅकडाउन की वजह बंद घरेलू उड़ानें 61 दिन बाद सोमवार को दोबारा शुरू हुईं। लॉकडाउन 4.0 के बीच सूरत एयरपोर्ट से शुरू हुईं घरेलू उड़ानों के पहले दिल एयरपोर्ट से स्पाइस जेट और इंडिगो की एक-एक डोमेस्टिक फ्लाइट आईं और गईं। इनमें इंडिगो की दिल्ली और स्पाइस जेट की हैदराबाद फ्लाइट सूरत से रवाना हुई। एयरपोर्ट पर यात्रियों के बीच एक-एक मीटर की दूरी रखी गई। इसके अलावा थर्मल स्क्रीनिंग सहित तमाम जरूरी एहतियात बरती गई। फ्लाइट के अंदर केबिन क्रू पीपी किट में नजर आए, जबकि यात्रियों ने भी मास्क लगाए रखा। सभी यात्रियों ने एहतियात बरती।

पहले दिन यात्रियों की रही काफी कमी

पहले दिन सूरत एयरपोर्ट पहले दिन इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट दोपहर 1.15 बजे सूरत पहुंची, जिससे 44 यात्री सूरत आए। यह फ्लाइट दोपहर 1.55 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई तो कुल 150 यात्री यहां से गए। वहीं स्पाइस जेट की सूरत-हैदराबाद फ्लाइट दोपहर 2.50 बजे सूरत पहुंची। इससे कुल 28 यात्री सूरत आए। दोपहर 3.10 बजे यह फ्लाइट हैदराबाद के लिए रवाना हुई तो इससे कुल 33 यात्री गए। हैदराबाद और दिल्ली से सूरत आने वाले यात्रियों की संख्या कम रही।




  • Share:

You Might Also Like

2 Comments